BREAKING

Jaunpur News: सपा ने हमेशा उड़ाई संविधान की धज्जियां : केशव प्रसाद


एसआईआर मतदाता सुधार का महायज्ञ, अगले चुनाव में समाप्त हो जाएगी सपा 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को  समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सपा सरकार ने बाबा साहब आंबेडकर को अपमानित करने और उनके अनुयायियों को दबाने का काम किया।

सत्ता में रहते संविधान की धज्जियां उड़ाई और अब विपक्ष में आकर संविधान की याद आ रही है। वह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव समसपुर (पनियरिया) करंजाकला पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची यादव महासभा की टीम

आरोप लगाया कि पूर्व सपा सरकार में माफियाओं का राज था। भ्रष्टाचार, डराने-धमकाने और मतदाताओं को प्रभावित करने का काम होता था। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान को  मतदाता सुधार का महायज्ञ बताते हुए कहा कि इसके बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

स्कूलों और मंदिरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वहां कैमरे लगना उचित हैं तो मदरसे और मस्जिदों में भी कैमरे लगने चाहिए। पारदर्शिता सभी जगह होनी चाहिए। चर्चित कफ सिरप प्रकरण पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, जो भी दोषी होगा,उस पर कार्रवाई तय है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सपा पर हमले के साथ उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जनता से अपील किया कि वे सपा के झूठे वादों से सावधान रहें।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें