BREAKING

Jaunpur News: संशोधन/नए सम्मिलित टीडीएस/टीसीएस प्रावधान और विभिन्न टैन के विरुद्ध लंबित बकाया माँगों पर सेमिनार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आयकर आयुक्त टीडीएस पुनीत कुमार एवं अपर आयकर आयुक्त टीडीएस लखनऊ सौरभ दूबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में “संशोधन/नए सम्मिलित टीडीएस/टीसीएस प्रावधान और विभिन्न टैन के विरुद्ध लंबित बकाया माँगों“ पर एक आउटरीच कार्यक्रम/सेमिनार का आयोजन किया गया।  इस सेमिनार में वित्त अधिनियम 2025 के अनुसार नए सम्मिलित टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों और संशोधन से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया और उन पर चर्चा की गई। इसी क्रम में उनके टैन पर लंबित बड़ी माँगों, कई बार दाखिल किए गए सुधार विवरण और पहले देखे गए गैर-अनुपालन जैसे मुद्दों पर उनके परिणामों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पड़ोसी युवती को भगाने के आरोप में युवक सहित पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

इसके साथ ही डीडीओ/लेखाधिकारियों द्वारा माँगों की दोहराव, गलत टैन के विरुद्ध माँग प्रस्तुत करने तथा टीडीएस प्रावधानों पर संशय आदि के संबंध में बात रखी गयी, जिनका संबंधित टीम समाधान किया गया। आयकर अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त विषय सम्बन्धी प्रावधानों का एवं सम्बंधित त्रुटियों पर परचर्चा की। इस अवसर पर अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष उमा शंकर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें