BREAKING

Jaunpur News: प्रजापति समाज ने अंजनी व सुशील को दिया बधाई

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर उत्तरी में प्रजापति समाज ने चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक मुन्नालाल प्रजापति की अध्यक्षता में जेसीआई जौनपुर के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रजापति को बनाये जाने पर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुशील कुमार प्रजापति को बधाई दी।

चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त रामसुभीख प्रजापति का सपना पूरा होने जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन काल में कहा था कि सन् 2027 के करीब कुम्भार क्रान्ति आयेगी और प्रजापति समाज के लोग हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में इंजन की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आत्म विश्वास के साथ किया गया कार्य अवश्य होता है सफल : धनंजय सिंह 

इस मौके पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, जिला अध्यक्ष व सभासद बसन्त प्रजापति,विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संगठनमंत्री संजय प्रजापति, नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी, नगर मीडिया प्रभारी राजदेव प्रजापति, नवीन प्रजापति एडवोकेट, आदर्श प्रजापति, लालजीत प्रजापति, पवन प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें