BREAKING

Jaunpur News: पुलिस सुरक्षा कवच के रूप में हमेशा है तत्पर: बबन सिंह

मिशन शक्ति के तहत व्यापक चला जागरूकता अभियान

महिलाओं एवं बच्चियों को किया गया जागरूक

विनोद कुमार @ नया सवेरा 

केराकत, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सजग बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम उपनिरीक्षक बबन सिंह के नेतृत्व में सिहौली,सरायबीरू व कोतवाली चौराहा सहित आदि जगहों पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव-गांव और मुख्य बाजारों में पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों, महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।साथ ही महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चाइनीज़ माँझो की बिक्री पर कसनी चाहिए नेकेल

उपनिरीक्षक बबन सिंह ने उपस्थित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि पुलिस उनके सुरक्षा कवच के रूप में हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों को रोकना है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह, होमगार्ड जवान रामविलास, तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें