Jaunpur News: ठंड से ठिठुरते लोगों को मिली राहत
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरूक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल बांटे। यह कार्यक्रम रविवार मलिकानपुर गांव में आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच गरीब परिवारों को इस पहल से काफी राहत मिली। फाउंडेशन के सदस्यों ने मलिकानपुर गांव की बस्ती में पहुचे और कंबल वितरित किए। इस दौरान ठंड से ठिठुरते लगभग दो दर्जन से अधिक गरीब परिवारों को गर्म कंबल दिए गए। कंबल मिलते ही जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी आ गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिझवारा राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का महामुकाबला हुआ संपन्न
उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के कारण रात भर नींद नहीं आती थी, अब राहत मिलेगी। गुरूक्षेत्र फाउंडेशन टीम ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड का यह मौसम किसी गरीब या असहाय व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण न बने। उन्होंने इसे केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि अपनी संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। फाउंडेशन टीम के आलोक उपाध्याय ने बताया कि कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं में जीवन यापन कर रहे गरीब परिवारों को ऊनी गर्म कंबल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका फाउंडेशन लगातार जनकल्याणकारी और मानवीय संवेदना के प्रति जागरूक होकर सामाजिक कार्य कर रहा है।


