Jaunpur News: भैंस बांधने के विवाद में वृद्धा की हत्या
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बीती रात भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा फूला देवी की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के बेटे राजकुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों कमला पत्नी रामजी, मेनका पत्नी स्व विनोद और प्रियंका पत्नी दिनेश को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रतिभागियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव : डॉ. राम आसरे सिंह
थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार ने तहरीर में बताया कि एक दिसंबर की रात लगभग आठ बजे भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में विपक्षी महिलाओं ने मिलकर उसकी मां फूला देवी को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल फूला देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)