Jaunpur News: समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की फरियाद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत तहसील मछलीशहर के सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, पथरगड्डी, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी तरह अन्य तहसीलों में में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया।

