BREAKING

Jaunpur News: गैर सम्प्रदाय की लड़की से शादी को नही कर रहे थे स्वीकार, यही बना माँ बाप की हत्या का कारण


इजहार हुसैन @ नया सवेरा

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पुरानी गोदाम  निवासी एक दम्पत्ति की उसके कलियुगी पुत्र ने पैसे को लेकर जघन्य हत्या कर दिया।माँ बाप की लाश को गोमती नदी के बेलाव घाट पर के जाकर फेंक दिया।लोग कलियुगी बेटे के इस कुकृत्य से काफी आक्रोशित है। ज्ञात हो मृतक श्यामबहादुर केराकत के खरगसेनपुर गांव के रहने वाले थे।उनको यहाँ पर उनके ससुर स्वर्गीय रामनारायण ने अपनी संपति दे दिया था। श्यामबहादुर टाटा जमशेदपुर में रहते थे। वे रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। उनके पास तीन पुत्रियां बड़ी वंदना कुमारी, अर्चना तथा सपना तथा एकमात्र पुत्र अम्बेश है। 

अम्बेश दूसरे नम्बर पर था।सभी लड़कियों की शादी हो गयी थी।लगभग छह वर्ष से अम्बेश कुमार कोलकाता में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी करता था।वही पर पांच वर्ष पूर्व उसने एक दूसरे सम्प्रदाय के लड़की से शादी कर लिया था।जिससे उसके पास एक लड़की व एक लड़का है। उसकी शादी को लेकर माँ बाप काफी नाराज थे।उन्होंने उसकी पत्नी को स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घने कोहरे और गलन के बीच स्कूल जाने की मजबूरी 

वे अम्बेश से पत्नी को छोड़ देने को कहते रहे। पिछले 30 जून को श्यामबहादुर रिटायर हुए थे।रिटायरमेंट के बाद वे पत्नी के साथ ही गांव में रहने लगे। अम्बेश तीन माह पूर्व घर आया था। वह जब से आया था। तभी से माँ बाप से पत्नी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था।बताया जाता है अम्बेश पत्नी से तलाक लेने की बात भी कर लिया था। पत्नी पहले दस लाख की मांग कर रही थी।बाद में मामला पांच लाख तक आ गया था। अम्बेश अपने पिता से वही पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन पिता ने उसे अब पैसा नही देना चाहते थे।बस यही बात दम्पति की हत्या का कारण बन गयी

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें