BREAKING

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड समिति की बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड (NCORD) समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दोहरा बिक्री पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं अथवा प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री न हो सके। इस संबंध में औषधि निरीक्षक, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए सतर्कता, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता—तीनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीटीएफ समिति की बैठक संपन्न 

JAUNPUR FITNESS GYM 📍UTSAV MOTEL WAZIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️ +91-9119844009, 9580485070
विज्ञापन


कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें