BREAKING

Jaunpur News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में प्रधान सहित पूर्व ब्लॉक प्रमख का नाम कटा

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के गांवो की जारी पंचायत मतदाता सूची में प्रधान सहित पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम गायब मिला। ब्लॉक के लगभग सभी गांवों में बड़े पैमाने पर पात्र मतदाताओं के नाम गायब  देख लोग हतप्रभ है। विकास खण्ड के बशारतपुर गांव की प्रधान संगीता देवी का नाम ही गायब है। बेलापार गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव का भी नाम मतदाता सूची में न देख लोग हतप्रभ है। पिछले कई चुनाव से मतदान कर रहे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब देख लोग बीएलओ को जहां दोषी बता रहे है वही बीएलओ मतदाता सूची टाइप करने वाले की गलती बता पल्ला झाड़ रहें है। ऐसे में विभिन्न गांवों से सैकड़ो की संख्या में नाम गायब देख लोग पुनः बीएलओ को समस्त अभिलेख उपलब्ध करा नाम दर्ज करवाने का आश्वासन ले रहे है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मतदाता सूची में त्रुटियाँ सुधारने हेतु नियत तिथि तक करें शिकायत : बीडीओ

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें