Jaunpur News: दहेज हत्या के आरोपित पति सहित सास ससुर गिरफ्तार
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बीते गुरुवार की शाम 24 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में आरोपित पति सहित सास ससुर को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी मृतका के पिता बृजलाल गौतम अपनी पुत्री प्रियंका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम के साथ किया था। किसी बात से नाराज प्रियंका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के दिन रात्री में पुलिस ने वादी बृजलाल गौतम की तहरीर पर पति हितेश गौतम, ससुर संतोष गौतम एवं सास विद्यावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अरविंद, सिपाही रामप्रवेश यादव, सतेन्द्र यादव एवं मधू यादव ने परशुरामपुर गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें | Poetry: निर्णय तुम ही लो......!
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
