Jaunpur News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग फर्जी दस्तावेज बनाने में किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों पर आईटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीते 25 नवंबर को असबरनपुर निवासी रतन कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विजय यादव नामक व्यक्ति आधार कार्ड बनाने का काम करता है। उसने उसकी बेटी अंजली चौधरी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक बलवन्ता प्रसाद द्वारा विवेचना में शहबाज हसन एवं अंकित यादव के नाम भी उजागर हुए। पुलिस टीम ने मंगलवार को काकोरी नहर पुलिया हाईवे से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन फर्जी दस्तावेज तैयार करना कबूल किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक सौ बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
