Jaunpur News: अवैध खनन पर चार डंपर हुए सीज, मचा हड़कंप
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने थाना लाइनबाजार क्षेत्र के अंतर्गत फुलपुर इलाके में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मौके पर चार डंपर अवैध रूप से मिट्टी लदे मिले।
खनन अधिकारी ने जब ड्राइबर से मिट्टी लदे डंपरों के प्रपत्र मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन अधिकारी ने तत्काल चारों डंपरों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की। साथ ही, पूरी घटना की जानकारी खनिज विभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।
खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को क्षेत्र या अन्य स्थानों पर बिना वैध प्रपत्रों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, डंपरों या ट्रकों से खनन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रजापति समाज ने अंजनी व सुशील को दिया बधाई किया स्वागत
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर उत्तरी में प्रजापति समाज ने चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक मुन्नालाल प्रजापति की अध्यक्षता में जेसीआई जौनपुर के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रजापति को बनाये जाने पर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुशील कुमार प्रजापति का जोरदार स्वागत करके बधाई दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व में हुई लूट, चोरी की घटनाओं के बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त रामसुभीख प्रजापति का सपना पूरा होने जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन काल में कहा था कि सन् 2027 के करीब कुम्भार क्रान्ति आयेगी और प्रजापति समाज के लोग हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में इंजन की भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, जिला अध्यक्ष व सभासद बसन्त प्रजापति,विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संगठनमंत्री संजय प्रजापति, नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी, नगर मीडिया प्रभारी राजदेव प्रजापति, नवीन प्रजापति एडवोकेट, आदर्श प्रजापति, लालजीत प्रजापति, पवन प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)