BREAKING

Jaunpur News: 36 घंटे बाद भी फूलचंद्र के हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

हत्या के कारणों को लेकर अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। पनौली गांव में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व यूपी पुलिस के कांस्टेबल के पिता फूलचंद्र पासवान की हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है।  घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उसकी हत्या के पीछे हत्यारों की मंशा क्या थी,इसे भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पीएम रिपोर्ट में ईंट से प्रहार कर हत्या ने मामले में और रहस्य बना दिया है। 

यह भी पढ़ें | Lucknow News: राजेश विक्रांत को लखनऊ में मिला राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान

यदि हत्यारे योजनाबद्ध ढंग से आये होते तो साथ में लाठी डंडा या चाकू तमंचा जरूर लेकर आते। लेकिन यहां मौके पर हमले में प्रयुक्त ईंट बरामद हुआ है। दूसरी बात पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात मृतक के बेटे विवेक पासवान के द्वारा दी गई तहरीर में अज्ञात हत्यारों के द्वारा पिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। लूट को तहरीर में नहीं दर्शाया गया है। उधर घर पर रह रहे पिता चंद्रभूषण और भाई मेवाराम सहित अन्य स्वजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसी परिस्थिति में हत्यारों की तलाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में घने कुहरे के चलते कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। सर्विलांस टीम के सहारे पुलिस काल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें