BREAKING

Jaunpur News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। कटघर गांव स्थित रामनगर–भगासा मार्ग पर गुरुवार शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की शुक्रवार रात  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपित बाइक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाने और घटना के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर अनुसूचित बस्ती निवासी जगन (65) गुरुवार को रामनगर बाजार से घर लौट रहे थे। बाजार से कुछ आगे पहुंचते ही उसी गांव निवासी सूरज यादव की अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल शाहगंज अस्पताल ले गए, परिजनों के अनुसार बाइक के धक्के से उनके कंधे, पसली व पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें | Bihar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने व स्टॉपेज कम करने पर पूर्व मध्य रेलवे ने लिया संज्ञान : रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें