Jaunpur News: दूसरे पक्ष की गंभीर रूप से घायल प्रमिला के पति दल सिंगार ने पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी केस न दर्ज करने का लगाया आरोप
जिस महिला के ऊपर हुआ केस दर्ज वह अभी भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में है भर्ती
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में शुक्रवार को हुई दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली वही एक महिला का सिर फटा है वह अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में पुरानी लड़को के झगड़े को लेकर प्रमिला देवी और प्रकाश गौतम के परिवार के सदस्यों के बीच शुक्रवार को लाठी डंडे, ईट पत्थर चल गए। जिसमे दोनों तरफ से कुल पांच लोग घायल हो गए। जिसमे एक प्रमिला देवी 45 का सिर फट गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: असंतुलित होकर सड़क के किनारे गिरा वृद्ध, हुई मौत
जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। सात टाके लगे है। वही जहां प्रमिला के परिजन अस्पताल में रहे वही घायल महिला प्रमिला देवी के पति दलसिंगार ने आरोप लगाया कि उल्टा ही पुलिस ने उसकी घायल पत्नी सहित परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि एक महिला घायल है। उसके परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गई है। पुलिस की लापरवाही की बात की जानकारी नही है। फिर भी जांच करवाई जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)
