Jaunpur News: एक्सपोजर विजिट कर बच्चों ने सीखा नई वैज्ञानिक विधा
मछलीशहर के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र पर किया भ्रमण
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को मछलीशहर विकास खंड के राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान अभियान के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर लाया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे बच्चों को भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने विविध जानकारी प्रदान कराया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने बेहद रोचक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बच्चों को नवीन विधाओं से अवगत कराया।
छात्र-छात्राओं को कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पालीहाउस बर्मी कपोस्ट बनाने की विधियों के साथ बीजों के अंकुरण एवं कम क्षेत्रफल में कई प्रकार की खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने के तरीकों को दिखा जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, डॉ. संतोष कुमार तिवारी एआरपी, अखिलेश यादव, जंगबहादुर बच्चो को विज्ञान की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, लालमोहम्मद, धर्मेंद्र तिवारी, श्रीनारायण उपाध्याय, संदीप यादव, सुशीलकुमार, अच्छेलाल, सार्जन कुमार, पूनम सिंह, अफसाना बानो, प्रतिभा सिंह, बीना देवी का भ्रमण के दौरान योगदान रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने दस एंड्राइड मोबाइल बरामद कर मलिक को सौप
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
