BREAKING

Jaunpur News: प्रधान व उनकी पत्नी से मारपीट में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। अढ़नपुर गांव के प्रधान व उनकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान मनोज प्रजापति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही विपिन सिंह व विनय तिवारी ने पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर शाम उन पर व उनकी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज की व  मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परम्परागत खेती से आगे बढ़े जौनपुर के किसान, स्ट्राबेरी की खेती से की लाखों की आमदनी

वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745
विज्ञापन



कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें