Jaunpur News: 11 बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरछा गांव में बने अस्थायी गौशाला पर बीते बुधवार को पहुँचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों के बीच हुए विवाद मारपीट मामलें में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। बजरंगदल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही हड़कम्प मच गया है। उमरछा गांव के प्रधान राजेन्द्र गौतम की पत्नी उर्मिला देवी ने बीते गुरुवार की रात पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि घटना के दिन दोपहर में बोढ़कपुर कोतवाली निवासी गणेश मोदनवाल के साथ बलुआघाट निवासी प्रभाकर निषाद, बेशहूपुर खुटहन निवासी अभिषेक तिवारी, बांकी सिकरारा निवासी शिवम अग्रहरि, दाऊदपुर बदलापुर निवासी धनंजय शुक्ला, उदपुर गेलवा बदलापुर निवासी सत्या शुक्ला के अलावा बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी नीलेश निषाद, लखौवा निवासी नीलेश मौर्या व सत्यम मिश्रा, सादनपुर निवासी अभिषेक निषाद अर्धपुर निवासी दीपक चौधरी के अलावा दर्जनभर अज्ञात लोग गौशाला पर पहुँच देखरेख कर रहें रोहित से वाद विवाद करना शुरू कर दिए। गौशाला फादकर जबरन अंदर घुस गए। सूचना पर मेरे पति प्रधान राजेंद्र कुमार पहुँच गए तो उक्त लोगों ने बताया कि हम बजरंग दल से है। उक्त लोग मेरे पति से वाद विवाद करते हुए धन उगाही की बात करने लगे। दबाव बनाने के दौरान उक्त लोग जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए मारपीट करने लगे। उक्त लोग गौशाला में तोड़फोड़ करतें हुए आग लगा दिए। तोड़फोड़ में सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। आरोप है कि गेट खोलकर आठ दस पशु भगा दिए। सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रधान पत्नी की तहरीर पर 11 नामजद व अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी, बलवा, तोड़फोड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)