BREAKING

Jaunpur News: धान कूटने वाली मशीन में फंसने से बालक की दुखद मौत

नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बुधवार को धान कूटने वाली मशीन में फंसने से दो वर्षीय बालक की जान चली गई। मृतक युग मौर्य, चार बहनों में इकलौता भाई था। उसकी जन्मदिन की खुशियां एक दिन पहले ही मनाई गई थीं। अब परिवार में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिजली कटौती मुद्दे पर विधायक डॉ रागिनी ने सरकार को घेरा

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विकास मौर्य उर्फ केडी अपने घर पर ट्रैक्टर से धान कुटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका दो वर्षीय पुत्र युग मशीन के पास पहुंच गया। युग का हाथ धान कुटाई मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन तुरंत उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।युग की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां, तनूजा, अपने इकलौते पुत्र के खोने से बदहवास हो गई। युग की मौत ने न केवल उसके परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें