Jaunpur News: मुंगरा में मिला अधेड़ का शव, हड़कंप
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बंधवा मार्ग पर बुधवार को सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंवरपुर निवासी 52 वर्षीय विनोद उपाध्याय का शव जौनपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 30 मीटर दूर पानी की मशीन के पास पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर परिवार वाले भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भतीजे विशाल उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा सका।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में सभी करें सहयोग : दिव्या शुक्ला
विनोद उपाध्याय छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वर्ष 2019 में पत्नी की मृत्यु के बाद वे घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर पाही पर अकेले रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। खेती-बाड़ी कर जीवनयापन करने वाले विनोद रोजाना सुबह-शाम भोजन के लिए घर आया-जाया करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
