Jaunpur News: झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, दुर्घटना की आशंका
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बंधवा बाजार के उत्तर तरफ शुक्रवार को सुबह झाड़ियों में अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर इमिलिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र झिगरू गौतम के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती
मछलीशहर जंघई मार्ग पर बंधवा बाजार स्थित पुलिस बूथ से थोड़ी दूर बसुही नदी की झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस व मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि मृतक अधेड़ शराबी प्रवृत्ति का था। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

