BREAKING

Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सुंदरकांड प्रतियोगिता में श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। सुंदरकाण्ड निष्ठा, साहस और अटूट श्रद्धा विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बुद्धिबल से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उक्त बातें जनपद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने मंगलवार की देररात्रि मृत्युंजय महादेव धाम बक्शा ब्लॉक के उमरछा में प्रत्येक माह होने वाले प्रदोष व्रत के दिन सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति का महायज्ञ है, जिसमें हनुमान जी के जीवन चरित्र की दिव्य गाथा का गुणगान किया जाता है। उन्होंने कहा कि रसूलपुर खुटहन के शिवा सम्राट के प्रतिभागी सस्वर गायकों ने जिस भक्ति भाव और मधुर वाणी से सुंदरकाण्ड का पाठ किया है, वह हृदय को छू लेने वाला रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आईपीएल ऑक्शन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रवि सिंह पर राजस्थान रॉयल्स ने जताया भरोसा

उपाध्याय ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नही रखती आपका समर्पण ही जीत है। सुन्दरकांड प्रतियोगिता के पूर्व पण्डित अशोक दुबे और पण्डित हीरामणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के बीच यजमान अमित उपाध्याय धर्मपत्नी रंजू उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजन किया गया। दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल एवं सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा। इस दौरान नगरपालिका जौनपुर के पूर्व नामित सदस्य शरद टंडन, शेषनाथ शुक्ल, लालजी शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल के अलावा भाजपा नेता सूर्यप्रकाश चौबे, जनार्दन गौंड, ओमप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यजमान अमित ने सस्वर सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण शिवनंदन मौर्य, सुनील चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, अजय गुप्ता, सुनील शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये। आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन



कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें