Bareilly News: सेना विजय दिवस पर कोमोडोर भास्कर, कर्नल गाईन और ग्रुप कैप्टन अलका वीर को किया सम्मानित
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में भारतीय सेना दिवस पर हुए कार्यक्रम में भारतीय सेना विजय दिवस मनाया गया। मंडल विहार कालोनी के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल पंकज अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय प्राप्त की और बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई। यह दिन भारतीय सेना के साहस और वीरता को दर्शाता है, और हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विजय दिवस पर थल सेना के कर्नल असमंजा गाईन,वायु सेना की ग्रुप कैप्टन अलका वीर और जल सेना के कोमोडोर राजेन्द्र भास्कर को शाल,स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंत, संरक्षक के. बी. अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप माधवार ने सम्मानित किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सूबेदार एम. एस. मेहरा, कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी, कैप्टन नवरत्न सिंह , सुरेश बाबू मिश्रा, मुकेश सक्सेना, अनिल गुप्ता, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, कल्पना सक्सेना, नरेश मलिक, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, अपर्णा गाईन, पूनम वीर, विनीता अग्रवाल, डॉ.असित रंजन, राजीव सक्सेना, गंगाराम पाल, ब्रजेश कुमार सक्सेना,वेद प्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, मंजू लता सक्सेना और ए. एस. अग्रवाल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)

