BREAKING

Jaunpur News: ग्रामवासियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से दीपनारायण यादव को दी अंतिम विदाई

Jaunpur News Villagers bid tearful farewell to Deepnarayan Yadav

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर सानी गांव में गोमती नदी के किनारे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में आज गुलालपुर इंटर कॉलेज में प्राध्यापक रहे दीप नारायण यादव (उम्र 66 वर्ष) का अंतिम संस्कार किया गया। अत्यंत विनम्र, शालीन और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी दीप नारायण यादव के पुत्र बंटी यादव ने जब मुखाग्नि दी तो उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। खून से छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण यादव का रो रोकर बुरा हाल था। जिस भाई के साथ बचपन में पढ़ाई लिखाई की, वह उन्हें छोड़कर इतना जल्दी चला जाएगा,सपने में भी नहीं सोचा था। पढ़ाई में तेज होने के साथ-साथ दीप नारायण यादव क्रिकेट और वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव के अनुसार वे एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था।कभी भी किसी से उनका विवाद नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें | Poetry: कुछ मजबूर होकर.....!

उनकी अंतेष्ठी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य राम आनंद पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट हीरालाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, प्रधानाध्यापक संजीव यादव, डा शंभूनाथ चौहान, लालचन्द यादव लाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, डा आलोक यादव, डा केपी यादव प्रबन्धक रमेश यादव, सपा नेता महेन्द्र यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंद्र भूषण यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामआसरे यादव, डॉ प्रेमचन्द यादव डॉ लालमणि प्रजापति, भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामकिशोर यादव, प्रधान लालदेव यादव, प्रधान राजाराम यादव, पप्पू प्रधान, भिखारी यादव, धर्मदेव यादव, विकास यादव सोनू, अवनीश पाण्डेय, प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद तिवारी पूर्व प्रधान संजय यादव, विमल यादव, डॉ बटेश्वर यादव, प्रबंधक राम मूर्ति यादव, डॉ बटेश्वर यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह, शिलाजीत, कमला प्रसाद यादव, अच्छेलाल यादव आदि का समावेश रहा।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें