BREAKING

Jaunpur News: वरासत में तत्काल नाम हुआ दर्ज

Jaunpur News: Name immediately registered in inheritance
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बदलापुर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में लोगो की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना तथा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। फत्तुपुर, बदलापुर निवासिनी पूनम गौतम द्वारा वरासत ऑनलाइन होने के बावजूद दर्ज न होने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कानूनगो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल वरासत में नाम दर्ज कराते हुए उन्हें अवगत कराया गया। सुभाष चंद्र मौर्य निवासी बैरमा गडवारा बदलापुर ने चक मार्ग पर कब्जा को खाली कराने तथा अतिक्रमण हटवाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बदलापुर को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिया। सुनीता देवी निवासी रारी ने आबादी एवं पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की, जिसपर राजस्व निरीक्षक को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। 

फूलचंद्र निवासी कदौदा, तहसील बदलापुर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके बगल में स्थित नहर को भूमाफियाओं के द्वारा जबरन काटकर अपने खेत में मिला लिया गया है, जिसके कारण सिचाई करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एसपी ग्रामीण, सीएमओ, सीओ, उपनिदेशक कृषि, एक्सईएन सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्रामवासियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से दीपनारायण यादव को दी अंतिम विदाई

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 82 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और अवशेष प्रार्थना पत्रों सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रसारित करते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें