Jaunpur News: हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय डी-8 और डी-21 गैंग के दो सक्रिय सदस्यों तथा एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डी-8 गैंग का सदस्य अर्जुन मौर्या, डी-21 गैंग का सदस्य चन्द्रशेखर चौहान और हिस्ट्रीशीटर धुरन्धर चौहान अपने घरों पर मौजूद हैं और आसपास के लोगों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दवाओं की दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी
सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित क्षेत्र में भय और तनाव का वातावरण बना रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अपराध रोकथाम एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से इन आरोपितों को बीएनएसएस की धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
