BREAKING

Jaunpur News: दवाओं की दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कोडिन युक्त कफ सिरप और एनआरएक्स श्रेणी की दवाओं की खरीद फरोख्त  करने वाले थोक और फुटकर व्यापारियों को चिन्हित करने में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है।  प्रदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अध्यक्षता में गठित स्पेशल टीम ने आधा दर्जन नामी गिरामी मेडिकल स्टोर संचालकों के यहां ताबड़तोड़ चेकिंग की। लेकिन कुछ स्थानों पर टीम के पहुंचने से पहले ही संबंधित दुकानों के शटर गिर गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने थाना शाहगंज का त्रिमासिक किया निरीक्षण

 जिलाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की टीम सबसे पहले शहर से सटे चितरसारी स्थित आकाश मेडिकल एजेंसी, शिवम मेडिकल एजेंसी बेगमगंज चुंगी रोड पहुंची परंतु दोनों दुकानों के शटर बंद मिले। इसके बाद सचल दस्ता स्टार एंटरप्राइजेज, अकबरी बाजार में पहुंचा। यहां अधिकारियों की टीम ने सघन जांच की और फर्म द्वारा अब तक की दवाओं की खरीद और बिक्री बिल का सत्यापन किया।

इसके अलावा शहर के दो अन्य प्रतिष्ठानों पर भी गहराई से छानबीन की गई। इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने कहा कि कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री करते हुए पाई गई तो संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें