Jaunpur News: एसपी जौनपुर ने बक्शा थाने का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बक्शा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आगन्तुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, मेस, बैरक एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन तथा थाने पर आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को अपने आचरण एवं कार्यशैली से जनसाधारण में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें | Poetry: कुर्क नीलामी हो जाए
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
