Jaunpur News: 1100 समूह के दीयों से सजाया गया शाही पुल और घाट
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी द मर्सी क्लब द्वारा देव दीपावली के पावन पर्व पर सई नदी स्थित शाही पुल और घाट को 1100 समूह के द्वारा बनाए गए दीयो से सजाया गया और गंगा आरती किया गया। क्लब चेयरमैन एजाज हाशमी ने कहा कि देव दीपावली दीवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त की हुई विदाई
इस दिन देवता स्वर्ग से उतरते है। चारों तरफ रोशनी की व्यस्था करनी चाहिए। क्लब के प्रांतीय सदस्य रतन लाल मौर्या ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही शुभ है और सभी लोगों को समस्त त्योहार मिल जुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर जफरून एजाज, सुभावती देवी, सिद्धार्थ, राजू, सागर गुप्ता, पंकज कुमार मौर्या, इंदुबाला विश्वकर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, विशाल अग्रहरि, विनोद, शरीफ़, धीरज आदि लोग रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
