Jaunpur News: सोलर सिस्टम से पर्यावरण प्रदूषण में कमी एवं आर्थिक बचत
पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सोलर सिस्टम इंस्टालेशन की संपूर्ण प्रक्रिया उपयोगिता आवेदन से लेकर स्थापना तक की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि घरों एवं कार्यालयों में सोलर सिस्टम लगवाने से बिजली पर निर्भरता कम होती है पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है तथा उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी अस्पतालों में भी सोलर सिस्टम की स्थापना तत्काल कराई जाए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष की कैद
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों सरकारी कर्मचारियों को भी अपने-अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए जिससे आमजन को इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे आमजन इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में आवेदनों को स्वीकृत कर योजना को गति प्रदान करें। बिना किसी उचित कारण के आवेदन को अस्वीकृत ना किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया परियोजना निदेशक केके पांडे जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैंकर्स और वेंडर्स सहित अन्य उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)