BREAKING

Jaunpur News: सपा की सरकार बनी तो केराकत में लगेगी बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति: नीरज

नरहन में हर्षोल्लाह से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के नरहन (लुत्तीपुर) में महान चिंतक आदिवासी बिरसा मुंडा की 151 जयंती गिरजा शंकर मुसहर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महान चिंतक बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता नीरज पहलवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तरह दलितों आदिवासियों के भगवान के रूप में याद किए जाते हैं। 

आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी की सरकार बनी तो केराकत में बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी।वही विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी डॉ ए क यादव एवं महासचिव पवन मंडल ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में पूजता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोलर सिस्टम से पर्यावरण प्रदूषण में कमी एवं आर्थिक बचत

उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का समय आ गया है वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर मुसहर ने कहा कि आदिवासी स्वाभिमान पार्टी (बिरसा मुंडा)अब गांव-गांव जाकर अपने समाज में अलख जगाने का कार्य करने के साथ ही अपने हित के नेताओं एवं समर्थकों का साथ देने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सुनील मुसहर, नीरज चौधरी, सुखदेव मुसहर, निरहू मुसहर, छोटेलाल आदिवासी, अजीत आदिवासी, विजय प्रताप, दूधनाथ बनवासी, सितारा देवी, आरती देवी, उषा देवी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज चौधरी व पवन मंडल ने किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें