Mumbai News: विश्व हिंदू परिषद ने किया पत्रकार अरविंद बिंद का सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रविवार 9 नवंबर 2025 को आयोजित निशुल्क हेल्थ चेक अप बड़े पैमाने पर ठक्कर बाप्पा कॉलोनी चेंबुर मुंबई में किया गया। जिसमें लगभग 500 मरीजों को मुंबई के कुशल चिकित्सकों द्वारा ई सी जी,ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं स्वस्थ की जांच किया गया। जिसमें निडरता निर्भीकता ग्राउंड रिपोर्टिंग सच्ची और सटीक खबर दिखाने वाले मशहूर बी एस वी एस न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर अरविंद बिंद को सम्मानित किया गया। जिसमें विभाग मंत्री सुशील राम उजागिर सहानी,जिला मंत्री एडवोकेट अनूप पाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, एडवोकेट प्रदीप सावंत,बजरंग दल के चेंबूर जिला सह संयोजक प्रथम नोगिया, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सतीश मौर्य, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं ने सभी जनता से बी एस वी एस न्यूज़ चैनल को लाइक सब्सक्राइब सपोर्ट एवं शेयर करने की अपील की।

