BREAKING

Mumbai News: मुंबई वैद्य सभा द्वारा प्रतिष्ठित चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

Mumbai News Mumbai Vaidya Sabha felicitates eminent doctors

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। विगत अनेक वर्षों से मुंबई वैद्य सभा आयुर्वेद जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिये धन्वन्तरि पुरस्कार प्रदान करती रही है। इस वर्ष भी होटल पार्ले इंटरनेशनल, विले-पार्ले में यह समारोह सफलतापूर्वक  आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे और विशेष अतिथि  धूतपापेश्वर लिमिटेड के एम. डी. रणजित पुराणिक थे। समारोह का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और डॉ. साक्षी घोलप एवं डॉ. तनुजा सुरनार द्वारा किये गये धन्वंतरि स्तवन से विधि-विधान से हुआ। इस वर्ष का धन्वंतरि पुरस्कार डॉ.आल्हाद परांजपे एवं डॉ.  विनोद मेहता तथा लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार डॉ.सुभाष जोशी को प्रदान किया गया। इस वर्ष इस समारोह की एक विशेष बात यह रही कि मुंबई परिसर की सभी  आयुर्वेदिक काॅलेजों के इस वर्ष के अंतिम वर्ष बी.ए.एम.एस. में सर्वोच्च अंक ( टोपर्स) प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके लिये श्री  धूतपापेश्वर आयुर्वेद विद्यालय समिति का पूर्ण सहयोग रहा। डॉ.किरण  किणी ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। पुरस्कार प्राप्त डॉ. परांजपे, डॉ. मेहता और डॉ. जोशी ने अपने-अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया जो नयी पीढ़ी के लिए बहुत ही सुन्दर मार्गदर्शन रहेगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शरीर, मन और आत्मा का सामंजस्य है जरूरी: कुलपति

डॉ. विनोद मेहता ने नयी पीढ़ी से हमेशा आगे बढ़ने और मेहनत करने की सलाह दी। सभी पुरस्कृतों का सम्मान शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया।‌स्वागत भाषण में मुंबई वैद्य सभा के अध्यक्ष डॉ. श्री श्यामसुंदर शर्मा ने आयुर्वेद के सिद्धांतों एवं रोगी की प्रकृति तथा दोषों के आधार पर चिकित्सा करने पर जोर दिया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को और अधिक बढ़ावा देने की बात कही। संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने विगत वर्षों में संस्था द्वारा किये गये अनेक कार्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह के अध्यक्ष डॉ. दुबे ने बहुत ही सुन्दर तरीके से मुंबई वैद्य सभा के 136 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस संस्था द्वारा पुरस्कृत होना गर्व की बात है। उनका मानना था कि इतने वर्षों तक किसी संस्था द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र में स्वयं को स्थापित रखना असंभव को संभव बनाने जैसा कार्य है। जब स्वार्थ न होकर सेवा का भाव हो तो ही यह संभव होता है अन्यथा नहीं।‌

समारोह का संचालन डॉ. तेजस माऊ ने बड़ी ही सरलता, सहजता और आकर्षक तरीके से किया जो उनकी विशेषता है। इस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए पधारे हुए डॉ. एल डी शुक्ला, डॉ. एच.बी. सिंह, डॉ. रमण मिस्त्री, डॉ. अमर द्विवेदी, डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. दिलीप त्रिवेदी, डॉ. ऋजुता दुबे, डॉ. मनन मेहता, डॉ. जान्हवी मेहता, डॉ. युनुस को पुष्पगुच्छ भेंट देकर किया गया। समारोह को सफल बनाने में डॉ. पूर्णिमा बिडये, डॉ. अंजु चेटिया, डॉ. शिल्पा डोखा, डॉ. विनीत मिश्रा, डॉ. सर्वेश शर्मा, डॉ. वसंत वल्लेपवार, डॉ. एम. पी. शाह का पूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में डाॅ. हर्षद जोशी ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह के आरंभ में सुरुचिपूर्ण भोजन और अंत में हाईटी की सभी ने प्रशंसा की। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत से बड़े ही आदर के साथ संपन्न हुआ।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें