BREAKING

Jaunpur News: साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी हुई संपन्न

भौतिकता की दौड़ हैं, दौड़ सके तो दौड़ 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रासमंडल स्थित डाक्टर विमला सिंह के आवास पर साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि ओंकारनाथ यादव 'कलाधर', विशिष्ट अतिथि कवि फूलचंद भारती एवं अध्यक्षता शायर अंसार जौनपुरी ने किए।काव्य गोष्ठी का  संचालन अश्वनी तिवारी एवं आभार डाक्टर विमला सिंह प्रकट की। शुभारंभ माॅं सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् कवि जनार्दन प्रसाद अष्ठाना 'पथिक' द्वारा स्वरचित सरस्वती वंदना की गई।

कवि रूपेश साथी 'अकेला' की पंक्ति,प्यार वो जी अच्छा होता,जो जी अच्छा होता ।कवि कमलेश कुमार की पंक्ति, क़त्ल खंजर से क्या करना लोगों,भॅंवरा जब फूल से ना मिल पाये तो मर जायेगा यूॅं ही।समीक्षक एवं कवि एस.बी.उपाध्याय की पंक्ति,प्रश्न जरूरी है शीर्षक कविता मंत्रमुग्ध कर गई।कवि अशोक मिश्र की, विप्लव राग जिन्हें गाना था,गाते हैं दरबारी राग,राख बने वे बिखर रहे हैं, जिन्हें समझ बैठे थे आग। साहित्यकार रामजीत मिश्र का शेर, दिन किस तरह का होगा ए तय होता इस तरह, सूरज की पहली किरण जो थी कितनी लाल। वही कवि ओ.पी. खरे ने मौत के साए पली है ज़िन्दगी। दास्ताॅं बतला रही है ज़िन्दगी।। कवि रमेश चंद्र सेठ आशिक जौनपुरी की पंक्ति, बचा करके रखों खुशियाॅं ज़रा अपनी ज़माने में।कवि गिरीश श्रीवास्तव ने तकाज़ा वक्त का ठहरा नहीं है,समन्दर दिल से तो गहरा नहीं है।कवि जनार्दन प्रसाद अष्ठाना 'पथिक' की श्रृंगार रस से परिपूर्ण पंक्ति,रात दिन बस तुम्हारी प्रतीक्षा रही,तुम मुझे किन्तु अपना बना ना सके।प्रो.आर.एन. सिंह की सामयिक पंक्ति, भौतिकता की दौड़ है, दौड़ सके तो दौड़।नाकामी का ठीकरा, औरों पर मत फोड़। कवि ओंकारनाथ यादव 'कलाधर' की पंक्ति, जितने अनर्थ घोर सब कुर्सी के लिए हैं। संध्या को कहते भोर सब कुर्सी के लिए हैं।कवि फूलचन्द भारती ने, जब से हीय में श्रीराम बसे हैं प्रेम से मैं नित गंगा नहाऊॅ। वही शायर अंसार जौनपुरी ने तरून्नम में तिनके तिनके को भी सेहरा में शजर मान किया सुनाया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें