Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होन जा रहे थे। रात्रि करीब 9 बजे उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह निवासी अमावा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय प्रियांश पुत्र सतीश कुमार निवासी सिकरौर थाना सरायमीर और आयुष कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी इटौरी थाना सराय ख्वाजा घायल हो गए। घायलों में आयुष कुमार की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में रात्रि 1:30 बजे मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के घरों पर मातम छा गया है। शशांक सिंह अपने माता-पिता की इकलौता था। उसकी मृत्यु के बाद दीपक सिंह के घर का चिराग बुझ गया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)