BREAKING

Jaunpur News: कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पागल कुत्ते ने काटा

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के समीप कोचिंग पढ़ने जा रहे किशोर को पागल कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बगेरवां निवासी सूरज कुमार सेठ (15) नित्य की भांति चंदवक कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रहा था कि रास्ते में पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसके दोनों पैर में दांत लग गए और खून बहने लगा। छात्र चिल्लाया तो काफी लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी डोभी पहुंचाया गया जहां टिटनस व रेबीज का इंजेक्शन लगा कर डाक्टर ने जौनपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें