BREAKING

Jaunpur News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

Jaunpur News: Three-day Scout Guide training camp concludes
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य भवन परिसर में शानदार ढंग से समापन हुआ। शिविर के समापन के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने 3 दिन का लगातार चल रहे प्रशिक्षण में विद्यार्थियों द्वारा पूरे मनोयोग से एकाग्रचित होकर स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण की जमकर सराहना की। बच्चों के द्वारा लगाए गए टेंट और उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम से अत्यंत प्रसन्न चित्त होकर आगामी लखनऊ की इकाना स्टेडियम में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी कैंप के लिए टीडी इंटर कॉलेज के समस्त प्रशिक्षित स्काउट गाइड को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कार्यक्रम में स्काउटर शुभम सिंह एवं गाइडर की भूमिका डॉ. मंजू सिंह ही रही। प्रशिक्षक के रूप में राकेश सिंह, नितेश कुमार प्रजापति, अजय चौहान ने प्रमुख योगदान दिया। टेंट प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में राजेश कुमार सिंह एवं डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह प्रमुख रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनेश कुमार सिंह बायो, बद्रीनाथ सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, पारसनाथ, अभिषेक कुमार सिंह, कमलेश कुमार यादव अभिषेक कुमार अंग्रेजी, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने प्रदान किया।


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें