BREAKING

Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Jaunpur News: Young man commits suicide by hanging himself, family members in turmoil

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर (बनपुरवा) गांव में बुधवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवनारायण पाल का पुत्र 18 वर्षीय विशाल पाल ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पागल कुत्ते ने काटा 

परिजनों के अनुसार, काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मृतक की माता रीता देवी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बाहर से कुंडी खोलने पर देखा गया कि युवक रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में रस्सी काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें