Jaunpur News: छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। यातायात माह के दौरान शनिवार को बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक करना था। मुख्य वक्ता अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़ें | Vasai News: खबरें पूर्वांचल ने पूरा किया 15 वर्षों का सुनहरा सफर
कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना जीवन रक्षक हो सकता है। छात्र-छात्राओं को नियंत्रित गति से वाहन चलाने और ओवर-स्पीडिंग से बचने की सलाह दी। नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों और इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने यातायात सुरक्षा को लेकर शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)