Jaunpur News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ स्तर तक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत मतगणना प्रपत्र भरने हेतु जागरूक करने के लिए मुनादी करायी जा रही है। सभी तहसीलों में विशेष पुनरीक्षण कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और इसके साथ ही नियमित रूप से राजनैतिक दलों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी हो कार्रवाई
बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण अभियान मोड में संचालित है। डिजिटाइजेशन कार्य को तेजी से पूरा करने हेतु अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए उनको प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ, एईआरओ, नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण कराते हुए डिजिटाइजेशन के कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।
