BREAKING

Jaunpur News: अखंड भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल

150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, एकता का दिया संदेश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मधुपुर बाजार में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो सरायबीका जेपीएस स्कूल पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सरकारी स्कूल के बच्चों ने पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और एक भारत, विकसित भारत के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार पटेल किसान नेता थे सरकार भी किसानों के हितों में कार्य कर रही है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महके इनसे ही घर आंगन...

विशिष्ट अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि  सरदार पटेल ही आजादी के समय के अखंड भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की थी, जिसे वर्तमान में मोदी सरकार एवं प्रदेश में योगी सरकार सार्थक कर रही है। सरदार पटेल ने गृह मंत्री रहते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। वह भारत की एकता के महानायक थे। ऐसी यात्राएं समाज को जोड़ने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,अजयशंकर दुबे, सतेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, कपिलमुनि, देवेंद्र सिंह,राजेश गुप्ता,दीपक तिवारी मंडल अध्यक्ष सनी सिंह, सचिन तिवारी,सचिन चौरसिया,सतीश तिवारी,केपी यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें