BREAKING

Jaunpur News: मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने शाहगंज मीडिया इलेवन को हराया

Jaunpur News Police administration team defeated Shahganj Media XI in friendly cricket match

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। नगर के ईराकियाना मोहल्ला स्थित स्टार कलेक्शन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहगंज पुलिस प्रशासन व मीडिया इलेवन के बीच  खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच को पुलिस की टीम ने जीत लिया। पुलिस प्रशासन टीम कप्तान के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित 8 ओवर में 84 रन ही बना पाई। सार्वाधिक 25 रन विवेक गोलू , सुशील तिवारी 24 रन व इकरार खान 16 रन  बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस प्रशासन की टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरा में मना वंदेमातरम सप्ताह

विजेता टीम की ओर से सुनील यादव आखरी गेंद पर चौंका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। तहसीलदार आशीष सिंह व प्रभारी निरीक्षक के.के सिंह ने अपने खिलाड़ियों का जमकर तारीफ किया। पत्रकार इलेवन टीम के कप्तान अजय सिंह ने पुलिस प्रशासन टीम को जीत की बधाई दिया। पुलिस टीम से उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, कविंद्र, अमन यादव, महेश कुमार और जितेन्द्र पांडेय ने अलग-अलग ओवर में चौंका लगाकर स्कोर को आगे बढ़ाया। पत्रकारों की ओर से कार्तिक, सुशील तिवारी, रंजय सिंह, विवेक कुमार ने गेंदबाजी किया। जन कल्याण समाजिक संस्था द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद अहद ने फीटा काटकर किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों का कमेटी के तरफ से पुरस्कार दिया गया। अंपायर सिकन्दर व राजा बाबू रहे। स्कोरिग शफिक खान ने की। आंखों देखा हाल मोहम्मद फिरोज ने सुनाया। कमेटी के सदस्य अफजल खान, मोहम्मद रिजवान उर्फ सोनू, सुलेमान,सुहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया।


कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें