Jaunpur News: बिना हेलमेट के सड़क पर न चलाएं वाहन : क्षेत्राधिकारी यातायात
टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में जागरुकता कार्यक्रम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चंद्र तिवारी की यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात निरीक्षक सुशील कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज टीडी कॉलेज अरविंद कुमार यादव ने विस्तृत रूप से विद्यालय के छात्रों को यातायात के नियम की जानकारी प्रदान किये। मुख्य अतिथि ने बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाने को मना किया और 18 वर्ष उम्र होने पर ही कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए छात्रों को कहा।
उन्होंने यातायात के प्रमुख चिन्ह के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी छात्र घर जाकर अपने माता-पिता को हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने को प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि एवं टीआई का प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर कपिल देव सिंह, राजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह बायो, सत्य प्रकाश सिंह, बद्रीनाथ सिंह, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव, श्याम नारायण मौर्य, विभूति विक्रम सिंह, डॉ. मयंक शेखर झा एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
