BREAKING

Jaunpur News: गोदाम में लटकता ताला, बीज के लिए किसान परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के अन्तर्गत रामनगर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर गुरुवार सुबह बीज लेने पहुंचे दर्जनभर किसानों का गुस्सा गेट पर ताला देख फूट पड़ा। उन्होंने रोष जताते हुए गोदाम प्रभारी पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया और   उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। किसानों ने बताया कि बुवाई के लिए समय पर बीज मिलना बहुत जरूरी है अन्यथा पैदावार प्रभावित हो जाती है।

राजकीय बीज गोदाम में गेहूं के उन्नत बीज की उपलब्धता होने पर किसान उसे लेने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को गोदाम पर बीज के लिए पहुंचे किसानों ने गेट पर लटका ताला देख आस पड़ोस के दुकानदारों से जानकारी ली तो पता चला कि दोपहर बाद ही  गोदाम खुलता है,गोदाम पर आए किसानों में किसान प्रकाश,अरविन्द,धर्मेन्द्र,संकठा प्रसाद आदि का कहना था कि वह लोग बीज लेने के लिये दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं,बुधवार को भी बमुश्किल लगभग तीस लोगों को ही बीज मिल सका था। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधायक के प्रयास से बिहरोजपुर गांव में सड़क निर्माण को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट स्वीकृत

किसानों ने बताया कि गोदाम खोलने और बंद करने में जिम्मेदार अपनी मनमर्जी दिखाते हैं साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर किसानों को बीज दिए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में बीज गोदाम प्रभारी ऋषिकेश गौतम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। सहायक कृषि अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि गोदाम पर तीन कर्मी हैं लेकिन चाभी इंचार्ज के पास रहती है और वो कलेक्शन का पैसा बैंक में जमा कराने गये है जिस वजह से गोदाम बंद है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें