Jaunpur News: विधायक के प्रयास से बिहरोजपुर गांव में सड़क निर्माण को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट स्वीकृत
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधायक ने की थी सड़क निर्माण की मांग
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। विधानसभा जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव की सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ एक 1 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। गुरुवार को अपने कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने जानकरी देते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव के लोगो द्वारा काफी दिनों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो नफर वारंटी गिरफ्तार
जिसके तहत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर उक्त सड़क के निर्माण की मांग की थी। जिस पर विधायक के प्रयास से पी डब्लू डी विभाग द्वारा धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव के यादव बस्ती मार्ग के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये की बजट स्वीकृत कर दी गई है। विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि विभाग द्वारा बजट स्वीकृत करने का पत्र प्राप्त हो गया है, जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तेजी से शुरू हो जाएगा। जिसका सीधा लाभ उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगो को होगा। क्षेत्र के दिनेश यादव फौजी, सुजीत जायसवाल, मेवा लाल यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, मस्तु मिश्र, लाल बहादुर यादव, अवधेश यादव, आदि ने इस सड़क निर्माण का बजट स्वीकृत होने पर विधायक के प्रयास पर प्रसन्नता जताई।
