Jaunpur News: गोकुल घाट देव दीपावली महोत्सव संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर 17वां देव दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने रंगोली बना कर की। साथ की रंगोली का अवलोकन अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, रजनी साहू, स्वर्णिम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। बाद में आदि गंगा गोमती का पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुनरीक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में प्रशिक्षित हैं BLO
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. क्षितिज शर्मा, निखिलेश सिंह व विमल सिंह मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम अध्यक्षता मनोरमा मौर्या (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जौनपुर) ने की। इस दौरान मौके पर देव दीपावली महोत्सव के संस्थापक आनन्द कुमार मिश्र, महासचिव मनीष कुमार गुप्ता, अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुप्ता सहित समित के अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
