BREAKING

Jaunpur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा, धनीपुर में हुई जनसभा

Jaunpur News: Foot march taken out on the 150th birth anniversary of Sardar Patel, public meeting held in Dhanipur

चेतन सिंह  @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर।  भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत हंसिया सचिवालय भवन से धनीपुर बगीचा तक भव्य पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोगो के हाथों में तिरंगा झंडा लिए भक्ति गीतों की धुन पर शामिल हुए। यात्रा मियाचक बाजार, मनीपुर व बरसठी बाजार से होते हुए धनीपुर बगीचे में पहुँची, जहाँ जनसभा का आयोजन हुआ। 

Jaunpur News: Foot march taken out on the 150th birth anniversary of Sardar Patel, public meeting held in Dhanipur

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्पण और दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में “वंदे मातरम्” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री एवं मछलीशहर जिला प्रभारी संतोष पटेल उपस्थित रहे। 

Jaunpur News: Foot march taken out on the 150th birth anniversary of Sardar Patel, public meeting held in Dhanipur

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने जिस अदम्य साहस और दूरदृष्टि से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया, उसी के कारण आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने सरदार पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन और किसान परिवार से उठकर देश के लौह पुरुष बनने की कहानी को प्रेरणादायी बताया। 

वक्ताओं की कड़ी में पूर्व विधायक सुषमा पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र शुक्ला और पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में गायक आशीष पाठक ‘अमृत’ और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों से जनसमूह को रोमांचित कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष के.पी. मिश्रा ने किया। आयोजन के संयोजक स्कंद पटेल रहे। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, जिलामंत्री कमलेश सिंह, राजबहादुर सिंह, जि.प.स कैलाश दुबे, पंकज शुक्ला, पूर्व प्रधान संदीप सिंह, कमलेश सिंह, हरिश्याम पांडेय, रमेश दुबे, संतोष मिश्रा, नीतीश बिंद, प्रमोद सिंह, बाबा दुबे, इंद्रेश तिवारी, मेहीलाल गौतम सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें