BREAKING

Jaunpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

Jaunpur News: Elderly woman dies, three injured in land dispute

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में बीती शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय केवला देवी  पत्नी सत्यदेव यादव बुधवार की शाम अपने घर के सामने उपली पाथ रही थीं। तभी पड़ोसी पट्टीदारों से चल रहे पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौच होने लगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिना किसी उचित कारण के आवेदन निरस्त न किए जाएं: DM

 विवाद बढ़ने पर पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। केवला देवी के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान पारसनाथ यादव उनकी बहू शीला देवी पत्नी विजय बहादुर यादव और कृतिका पुत्री लाल बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुंतजिर हुसैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पारसनाथ यादव और शीला देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें