BREAKING

Jaunpur News: समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं ऐसे आयोजन : ज्ञान प्रकाश सिंह

धरती पर उतरा स्वर्ग... हजारों दीए से रौशन हो उठा घाट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर के प्रमुख घाटों में से एक शाही पुल के नीचे स्थित गोपी घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) के बैनर तले भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज धरती पर स्वर्ग उतरा है। देव दीपावली के अवसर पर भगवान स्वयं धरती पर आते हैं। देव दीपावली का यह उत्सव निश्चित रूप से हम सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आता है। इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। देव दीपावली का यह उत्सव हमारे धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है।

jaunpur-news-events-spread-positive-energy-society-gyan-prakash-singh

आदि गंगा गोमती की हुई भव्य आरती, उमड़ा हुजूम

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत आदि गंगा गोमती की भव्य आरती से हुई। आदि गंगा गोमती के तट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने गोमती तट पर दीप दान किया। इस दौरान यह नजारा अद्भुत लग रहा था। दिन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रतिभागियों से एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर एक एक दीये से पूरे घाट को सजाया और शाम को जब सभी दीए एक साथ जले तो ऐसा लग रहा था मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इतना ही नहीं जब दीपदान के पश्चात आदि गंगा गोमती की पावन धारा में दीए तैर रहे थे तो वह नजारा भी अद्भुत था। इस मौके पर एमएलएसी बृजेश सिंह प्रिंसू, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी डॉ. कौस्तुभ, पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. आरएन त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, ईओ नगर पालिका बतौर अतिथि मौजूद रहे।



सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आदित्य चौधरी, संरक्षक प्रदीप तिवारी, महामंत्री संदीप निषाद (चंदन), उपाध्यक्ष अजय नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, कार्यक्रम संयोजक रितेश जायसवाल, डॉ. कमलेश कुमार निषाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





गोकुल घाट पर हुआ देव दीपावली महोत्सव

इधर, पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर 17वां देव दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने रंगोली बना कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. क्षितिज शर्मा, निखिलेश सिंह व विमल सिंह मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम अध्यक्षता मनोरमा मौर्या (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जौनपुर) ने की। साथ की रंगोली का अवलोकन अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, रजनी साहू, स्वर्णिम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। बाद में आदि गंगा गोमती का पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर देव दीपावली महोत्सव के संस्थापक आनन्द कुमार मिश्र, महासचिव मनीष कुमार गुप्ता, अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुप्ता सहित समित के अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।




























यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसआरएस हॉस्पिटल ने राजेपुर त्रिमुहानी मेले में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें